लाइफ में कई बार ऐसा होता है कि हमें पता होता है कि हमने गलती कर दी है, फिर भी हम उम्मीद करते रहते हैं कि जो गया है, उसे कैसे वापस लाएँ… 🤞
लेकिन सच ये है कि जितना देर करते हो, उतना ही नुकसान बढ़ता जाता है।
इसलिए लॉस को सबसे पहले काटो — चाहे वो शेयर मार्केट हो, कोई कोर्स हो या लाइफ का कोई भी फैसला।
जहाँ भी साफ दिख रहा है कि चीज़ गलत जा रही है, उसे वहीं रोक दो।
क्योंकि सही टाइम पर लिया गया छोटा सा नुकसान, आगे के बड़े नुकसान से बचा लेता है। 💯
1️⃣ मेरी कहानी (My Story) :

➡️ गलत फैसले की कीमत :
मैंने शेयर मार्केट सीखने से पहले, किसी के कहने पर MCA (Master of Computer Applications) में नाम लिखवा लिया।
नाम लिखवाने के लिए 17000 रुपये का पेमेंट किया। 💭
शुरुआत में एनर्जी बहुत ज्यादा थी, पढ़ने और सीखने का जुनून था।
घर वालों ने भी साथ दिया, घर वाले और हमने मिलकर 17000 रुपये जमा किए और एडमिशन ले लिया।
उस समय सब कुछ सही लग रहा था, लगा यही रास्ता सही है…
लेकिन धीरे-धीरे समझ आने लगा कि शायद ये फैसला सोच-समझकर नहीं लिया था। 😕
➡️ मुझे अफसोस हुआ… 😔
कुछ दिन बाद एहसास हुआ कि मैं पढ़ ही नहीं पा रहा हूँ, मन बिल्कुल नहीं लग रहा था।
रात भर सोचता रहा — यार, 2 दिन पहले ही सोच लेना चाहिए था कि मैं ये कर नहीं पाऊँगा…
अब 17000 जा चुके थे, और उस समय मेरी मंथली इनकम सिर्फ 3500 से 4000 थी। 💸
लेकिन फिर मैंने एक फैसला लिया — छोड़ देंगे।
क्योंकि ये अभी शुरुआत का फेज था, और जब मैं पढ़ ही नहीं पा रहा था, तो खुद को ज़बरदस्ती क्यों धकेलना…
मैंने चुपचाप छोड़ दिया, किसी को नहीं बताया।
मुझे पता था कि जो पैसा हाथ से निकल जाता है, वो वापस नहीं आता…
अपने फैसले पर बहुत पछतावा हुआ, लेकिन फिर भी मैंने उसे यहीं रोक दिया।
मैंने माँ से झूठ बोल दिया कि पैसे मिल गए, बस 5000 नहीं दिए…
क्योंकि मैं उन्हें दुखी नहीं करना चाहता था। ❤️
धीरे-धीरे खुद को संभाला… और कहानी यहीं खत्म हो गई। ✨

सीख 💡
मैंने उसी पैसे को वापस लेने के लिए शेयर मार्केट में एंट्री ले ली…
और सच बताऊँ, शेयर मार्केट ने भी मुझे नहीं छोड़ा 🤣
लेकिन एक अच्छी बात ये रही कि सीखने में मुझे दूसरों के मुकाबले बहुत कम लॉस हुआ।
अगर मैं उस समय लॉस को नहीं काटता, तो शायद खुद को मार-मार कर 2 साल MCA में बर्बाद कर देता…
और अंत में कुछ भी हासिल नहीं होता — टाइम भी जाता, पैसा भी जाता।
और सबसे बड़ी बात, शायद मैं शेयर मार्केट सीख ही नहीं पाता…
मेरी लाइफ आज कुछ और ही होती।
इसलिए अगर आपको लग रहा है कि आप गलत डायरेक्शन में जा रहे हो, या गलत जगह पर हो…
तो उस समय सिचुएशन के हिसाब से फैसला लो और आगे के लॉस को वहीं काट दो। ✂️
क्योंकि सही समय पर लिया गया एक छोटा सा फैसला, पूरी लाइफ बदल सकता है। 🚀
2️⃣ F&Q – Frequently Asked Questions
Q1. अगर गलती हो गई हो, तो क्या तुरंत छोड़ देना सही है?
हाँ, अगर साफ दिख रहा है कि रास्ता गलत है, और आगे सिर्फ नुकसान बढ़ेगा, तो सही समय पर रुक जाना चाये
Q2. कैसे पता चले कि ये temporary struggle है या wrong decision?
👉 खुद से पूछो:
- क्या ये सिर्फ मुश्किल लग रहा है, या मन ही नहीं है?
- क्या इसमें growth दिख रही है?
- क्या मैं डर से भाग रहा हूँ, या सच में direction गलत है?
- अगर सिर्फ pain है तो टिके रहो, अगर purpose ही missing है तो rethink करो।
Q3. क्या invested पैसा/समय छोड़ देना waste नहीं है?
नहीं, उसे सीख की फीस समझो।
Q4. “Loss cut” क्या सिर्फ शेयर मार्केट पर लागू होता है?
नहीं, ये life principle है- गलत कोर्स, गलत बिज़नेस, गलत partnership, गलत habits हर जगह लागू होता है।
Q5. अगर family या society pressure हो तो क्या करें?
Respect के साथ practical सोचो।
Q6. जल्दी छोड़ देना क्या quitting mentality नहीं है?
👉 हर बार नहीं।
Difference समझो:
- Quitting = मुश्किल देखकर भागना
- Cutting Loss = गलत direction पहचानकर रुकना
Q7. अगर decision छोड़ने के बाद guilt हो तो?
Guilt होना normal है।
Q8. क्या हर loss के बाद नया start possible है?
हां बिल्कुल। कई बार wrong turn ही right path तक पहुँचाती है।
Q9. सबसे बड़ी सीख क्या है?
Ego मत बचाओ, capital बचाओ — चाहे पैसा हो, समय हो या energy