दो कहानी जो आपको जिंदगी में असर डालेंगे…
- मेरा मानना हे की यही सब कहानी अक्सर इंसान के जिंदिगी के आसपास घूमते रहती हैं ❤️
- EMI दिखने में आसान लगता है, लेकिन असल में यह बहुत बड़ा जिम्मेदारी होता है।

1️⃣ हमारे चंदनकियारी इलाके में EMI की समस्या
हमारे चंदनकियारी इलाके में एक व्यक्ति ने एक बड़ा मकान बनाया था, जिसकी आज के बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास है। समस्या EMI की थी। वह व्यक्ति समय पर EMI नहीं चुका पाया, और आखिरकार बैंक के कर्ज के कारण बैंक ने उस मकान को नीलाम कर दिया। 😔
➡️ लोन: सही या गलत?
लोन लेना गलत नहीं है। आज लोन की वजह से
- कई बड़े-बड़े फैक्ट्री चल रहे हैं 🏭
- कारखाने चल रहे हैं
- कई बिजनेस खड़े हैं
लेकिन सवाल यह है कि बिना प्लानिंग के लिया गया लोन महंगा पड़ जाता है।
अगर सही योजना और समझदारी से लोन लिया जाए, तो वही लोन तरक्की का जरिया बन सकता है, वरना परेशानी का कारण भी बन सकता है। ⚖️
लोन लेने से पहले हमेशा एक बात याद रखनी चाहिए—आपकी उसे चुकाने की क्षमता कितनी है।
यानी जितनी आपकी इनकम और आर्थिक स्थिति इजाज़त दे, उतना ही लोन लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। 💭
2️⃣ उदाहरण 2 : एक और कहानी
हमारे चंदनकियारी इलाके में एक और व्यक्ति ने लोन लेकर मकान बनाना शुरू किया। उस मकान की कुल कीमत, अगर सब जोड़ दिया जाए, तो 1 करोड़ रुपये से कम नहीं होगी। लेकिन हुआ क्या—बाप और बेटा, दोनों सरकारी नौकरी में थे। बाप ने 25 लाख का लोन लिया और बेटे ने 26 लाख का। अभी तक मकान पूरी तरह तैयार भी नहीं हुआ है, अभी भी अधूरा है। 😔
लेकिन समस्या क्या हुई—पैसा खत्म हो गया और किस्त (EMI) शुरू हो गई। और एक बार किस्त चालू हो जाए, तो उसे चुकाना ही पड़ता है। अब स्थिति यह है कि पैसा भी उधार में है और मकान भी पूरा नहीं बन पाया। पैसे की कमी के कारण काम अधूरा रह गया।
नतीजा— दोनों बाप और बेटा अब तनाव (स्ट्रेस) में हैं। 😔
➡️ लोन लें, लेकिन समझदारी से
मैं क्या कहना चाहता हूं कि जिंदगी में लोन लेना बुरी बात नहीं है, लेकिन अगर लोन को सही तरीके से मैनेज न किया जाए, तो वही स्ट्रेस का कारण बन जाता है।
यह मत सोचो कि मेरे पास सरकारी नौकरी है, मैं कुछ भी कर सकता हूं। ऐसा नहीं है। बैंक सरकारी नौकरी देखकर लोन देता है, क्योंकि उन्हें भरोसा होता है कि यह व्यक्ति अपनी नौकरी नहीं छोड़ेगा और इसकी इनकम नियमित आती रहेगी। इसलिए बैंक को लगता है कि लोन का भुगतान समय पर होता रहेगा।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी क्षमता बहुत ज्यादा है। सरकारी नौकरी वाले की असली क्षमता 25 लाख, 30 लाख या 50 लाख नहीं होती, उससे कम भी हो सकती है।
अक्सर लोग क्या करते हैं— जितना लोन मिल रहा है, उतना पूरा ले लेते हैं, बिना यह सोचे कि उसे चुकाने की असली क्षमता क्या है। यहीं पर सबसे बड़ी गलती हो जाती है। ⚠️
3️⃣ जैसे मैं अपना उदाहरण देता हूं—
मुझे लगभग 2.5 लाख तक का लोन मिल रहा है। अब बैंक या कंपनी क्यों दे रही है, यह मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे यह ऑफर मिल रहा है (NBFC की तरफ से)। मैंने अभी तक बैंक से ट्राई भी नहीं किया है।
लेकिन मुझे यह अच्छे से पता है कि अगर मैं इतना बड़ा लोन ले लूं, तो शायद मैं उसे कभी ठीक से चुका नहीं पाऊंगा।

यही असली समस्या होती है— लोन मिल जाना अलग बात है, लेकिन उसे चुकाने की क्षमता होना सबसे जरूरी है। ⚠️
➡️ लोन लेने से पहले एक बार सोचो
कई लोग सोचते हैं कि जैसे-जैसे मकान बन जाएगा, वैसे ही उसे किराए (रेंट) पर लगा देंगे और उसी पैसे से लोन चुका देंगे। उन्हें लगता है कि धीरे-धीरे लोन खत्म हो जाएगा और मकान उनका हो जाएगा, कोई दिक्कत नहीं होगी।
लेकिन वे एक बार भी यह नहीं सोचते कि अगर किराए पर लेने वाला कोई मिला ही नहीं, अगर रेंट नहीं आया किसी तरह से घर कंप्लीट हुआ और बिजनेस नहीं चला तो लोन कैसे चुकाओगे?
⚠️ इसलिए लोन लेने से पहले—
- आपके पास एक स्थिर इनकम सोर्स होना बहुत जरूरी है।
- आपके पास कम से कम कुछ महीनों का बैकअप होना चाहिए।
- थोड़ा बहुत इमरजेंसी फंड भी जरूर होना चाहिए। 💰
ताकि अगर किसी भी समय परेशानी आए, तो आप बिना तनाव के EMI संभाल सकें। 💭
❓ FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. क्या लोन लेना गलत है?
नहीं, लोन लेना गलत नहीं है। सही तरीके से लिया गया लोन आपके विकास में मदद करता है।
Q2. सबसे बड़ी गलती लोग लोन लेते समय क्या करते हैं?
सबसे बड़ी गलती है बिना प्लानिंग के और अपनी क्षमता से ज्यादा लोन लेना।
Q3. क्या सिर्फ सरकारी नौकरी होने से ज्यादा लोन लेना सही है?
नहीं, सरकारी नौकरी स्थिरता देती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी क्षमता से ज्यादा लोन ले लें।
Q4. क्या मकान का रेंट EMI भर सकता है?
कभी-कभी हां, लेकिन हमेशा नहीं। अगर किरायेदार न मिले तो EMI भरना मुश्किल हो सकता है।
Q5. लोन लेने से पहले क्या तैयारी करनी चाहिए?
- स्थिर इनकम सोर्स होना चाहिए
- कुछ महीनों का बैकअप होना चाहिए
- इमरजेंसी फंड जरूर होना चाहिए
Q6. EMI का सही मैनेजमेंट कैसे करें?
अपनी आय के अनुसार EMI रखें, ताकि बाकी खर्च और बचत भी आराम से हो सके।
Q7. लोन कब समस्या बन जाता है?
जब आपकी आय कम हो और EMI ज्यादा हो जाए, तब लोन तनाव (स्ट्रेस) का कारण बन जाता है। 😔