SIP के 4 प्रकार – Regular, Step-Up, Flexible और Trigger SIP

1️⃣ Regular SIP

Regular SIP हर उस व्यक्ति के लिए अच्छा है जो अधिक दिमाग नहीं लगाना चाहता है।
👉 SIP क्या है? कम पैसों से अमीर बनने का प्लान

👉 हर महीने तय रकम

Regular SIP में हर महीने तय तारीख को बैंक खाते से एक तय रकम कट जाती है।

👉 सबसे common तरीका

Regular SIP आज के समय में SIP का सबसे बड़ा तरीका है और यह सबसे अच्छा तरीका भी माना जाता है।

👉 लंबी अवधि के लिए बेहतर

लंबे समय में Regular SIP बहुत अच्छे तरीके से काम करता है। यह लॉन्ग टर्म के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें दिमाग बहुत कम लगाना पड़ता है।

Regular SIP उदाहरण टेबल – ₹2000 मासिक SIP और अनुमानित रिटर्न

2️⃣ Step-Up SIP

Step-Up SIP है तो बहुत अच्छा है लेकिन इसमें हर साल इनवेस्टमेंट अमाउंट बढ़ती जाती है।

👉 हर साल निवेश राशि बढ़ाते हैं

Step-Up SIP मैं व्यक्ति अपने आप को देखकर कोई 5% कोई 10% कोई साल में investment अमाउंट को इंक्रीस करता हैं।

5% Step-Up SIP उदाहरण टेबल – मासिक SIP और कुल निवेश

👉 सैलरी बढ़ने के साथ investment भी बढ़ता है

इसमें व्यक्ति के सैलरी बढ़ने के साथ-साथ investment की अमाउंट भी बढ़ता है, यह लॉन्ग टर्म में बहुत अच्छा होता है लेकिन लगातार इन्वेस्टमेंट करना भी आसान नहीं होता हैं।

👉 Wealth तेजी से build होती है 📈

Step-Up SIP में इंसान का Wealth बहुत तेजी से ग्रो होता है कम समय में आप अपने टारगेट पर जल्दी पहुंच सकते हो।

3️⃣ Flexible SIP

इसमें wealth अपने हिसाब से होती है। कभी कम तो कभी ज्यादा निवेश किया जाता है, इसलिए इस हिसाब से लगाने में थोड़ा दिक्कत हो सकता है।

👉 रकम कम-ज्यादा कर सकते हैं

इसमें आप रकम को बढ़ा-घटा सकते हो। जब जितना मन करे उतना आप अपने हिसाब से डाल सकते हो।

👉 Income stable न हो तो उपयोगी

अगर किसी का इनकम स्टेबल नहीं है, जैसे वह मजदूरी करता है, समय मिलता है तो काम करता है — जैसे गिग वर्कर, अलग-अलग income sources हों या बिजनेस हो, तो यह उनके लिए काफी अच्छा होता है।

👉 Market के अनुसार adjust कर सकते हैं

इसमें आप मार्केट के अनुसार भी एडजस्ट कर सकते हो। अगर मार्केट गिरावट में है तो आप ज्यादा Quantity खरीद सकते हो, और अगर मार्केट up में है तो कम Quantity खरीद सकते हो।

Flexible SIP उदाहरण टेबल – SIP amount, NAV और खरीदी गई quantity

4️⃣ Trigger SIP

इसमें इंसान मार्केट को टाइमिंग करना शुरू कर देता है और अलग-अलग कंडीशन पर अलग-अलग इन्वेस्टमेंट करता है।

👉 खास condition पर निवेश

Trigger SIP में व्यक्ति सही मौके का इंतजार करता है। जब सही मौका मिल जाता है, तब वह इन्वेस्टमेंट करता है, जैसे कि मार्केट गिरावट पर।

👉 market गिरने पर extra investment

इसमें जब मार्केट गिरता है, जैसे कोई war चल रही हो — जैसे इज़राइल और ईरान के बीच तनाव — तब मार्केट गिर सकता है। उस समय आप extra investment कर सकते हो।

👉 Beginners के लिए थोड़ा advanced

यह beginners के लिए नहीं है। यह उन लोगों के लिए है जो मार्केट को टाइम देना चाहते हैं। वही इस चीज़ का फायदा उठा सकते हैं, नहीं तो नॉर्मल व्यक्ति के लिए यह बेकार हो सकता है।

Trigger SIP example table with market levels and investment amount

Top 5 FAQ ❓

Q. SIP का फुल फॉर्म?
उत्तर- Systematic Investment Plan

Q. Regular SIP किसके लिए सबसे अच्छा है?
उत्तर- जो बिना ज्यादा दिमाग लगाए हर महीने तय रकम निवेश करना चाहते हैं।

Q. Step-Up SIP का फायदा क्या है?
उत्तर- इसमें wealth तेजी से grow हो सकती है।

Q. Flexible SIP कब उपयोगी होती है?
उत्तर- Flexible SIP उन लोगों के लिए अच्छी है जिनकी income हर महीने stable नहीं होती।

Q. Trigger SIP किसके लिए सही है?
उत्तर- Trigger SIP उन लोगों के लिए है जो market की स्थिति देखकर सही मौके पर निवेश करना चाहते हैं। 📈

Q. SIP शुरू करने के लिए कम से कम कितना निवेश चाहिए?
उत्तर – भारत में ज्यादातर म्यूचुअल फंड में SIP ₹500 से शुरू की जा सकती है।

SIP types comparison table – Regular, Step-Up, Flexible और Trigger SIP

👉 निष्कर्ष :

हर SIP का अपना अलग फायदा है। अगर आप आसान तरीका चाहते हैं तो Regular SIP सही है, अगर income बढ़ रही है तो Step-Up SIP अच्छा है, और अगर income stable नहीं है तो Flexible SIP बेहतर हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top