ट्रेडिंग सीखने से पहले 6 बातों का ध्यान रखो | StockFun

ट्रेडिंग सुनने में जितनी आसान लगती है, उतनी आसान होती नहीं।

ऊपर-ऊपर से देखने पर सिर्फ लाल और हरी कैंडलें ऊपर-नीचे होती दिखाई देती हैं।
ऐसा लगता है मानो बस कुछ बटन दबाने हैं और जन्नत सामने खड़ी है।

लेकिन सच्चाई यह है कि उन कैंडलों के पीछे भावनाओं का तूफान, अनुशासन की परीक्षा, और धैर्य की असली लड़ाई छुपी होती है।

i. सबसे पहले खुद को समझो ❤️

ट्रेडिंग शुरू करने से पहले सबसे ज़रूरी है कि आप खुद को समझें।

  • आप किस प्रकार के व्यक्ति हैं?
  • क्या आप ज़्यादा इमोशनल हैं?
  • क्या आप शांत और संतुलित स्वभाव के हैं?
  • क्या आप फैसले लॉजिक से लेते हैं?
  • या फिर दूसरों की बातों में आकर जल्दी निर्णय ले लेते हैं?

ट्रेडिंग में असली खेल मार्केट से ज़्यादा आपके दिमाग और भावनाओं का होता है।

अगर आप खुद को कंट्रोल नहीं करेंगे, तो मार्केट आपको ऐसे कंट्रोल करेगा कि समझ में आ जाएगा —
लोन कैसे चढ़ते हैं, EMI कैसे घुसती है, और उधार कैसे सिर पर आ जाता है।

मार्केट से पंगा लेना आसान लगता है, लेकिन जब नुकसान बढ़ता है तो वही नुकसान धीरे-धीरे लोन, EMI और उधार में बदल जाता है।

इसलिए पहले अपने दिमाग और भावनाओं को संभालो, नहीं तो मार्केट बहुत महंगा सबक सिखाता है। 💰

पहले अपनी सोच, अपनी आदतें और अपने निर्णय लेने का तरीका पहचानिए —
फिर ट्रेडिंग की दुनिया में कदम रखिए।

ii. टिप्स और 100% गारंटी के भरोसे ट्रेडिंग मत शुरू करो 🚫

ट्रेडिंग करने से पहले कभी भी टिप्स के भरोसे स्टार्ट मत करो।
और ना ही किसी के लाइव क्लास देखकर 100% प्रॉफिट की गारंटी पर भरोसा करो।

अगर तुम्हें लग रहा है कि भाई हम किसी की लाइव ट्रेडिंग देख लेंगे, लाइव क्लास ले लेंगे और वो हमें प्रॉफिट करवा देगा — तो ये सोच ही गलत है।

कोई भी तुम्हें प्रॉफिट नहीं करवा सकता।
मार्केट में तुम्हारा पैसा है, तुम्हारा रिस्क है, तुम्हारा दिमाग है।

ये बात हमेशा दिमाग में बैठा लो। 🔥

iii. ट्रेडिंग शुरू करने से पहले परिवार और रिस्क को समझो 🏠

ट्रेडिंग में सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आप अपने परिवार को भी समझो।

अगर आप ट्रेडिंग चालू कर रहे हो, तो उससे पहले ये साफ पता होना चाहिए कि इससे आपका कितना नुकसान हो सकता है।
अगर आप सीख नहीं पाए तो कितना नुकसान होगा?
और अगर सीख गए तो कितना फायदा हो सकता है?

सीधी बात है — एक अंदाज़ा लगाना पड़ेगा।

भाई साहब, अगर मैं सीख नहीं पाया तो मैं कितना नीचे चला जाऊँगा?
और अगर सीख गया तो क्या ये मेरे लिए सच में काम की चीज़ है?

100% कुछ भी नहीं होता।
लेकिन बिना अंदाज़ा लगाए कूदना भी सही नहीं है।

सबसे खराब सिचुएशन क्या हो सकती है — ये आपका बेस पॉइंट होना चाहिए।
अगर मेरा ये प्लान नहीं चला तो क्या होगा?

यही सोचकर शुरू करो। 🔥

iv. ट्रेडिंग को जुआ नहीं, बिजनेस की तरह देखो 📊

ट्रेडिंग को कभी भी जुआ की तरह मत देखो, इसे बिजनेस की तरह देखो।

ज्यादातर लोग जब ट्रेडिंग स्टार्ट करते हैं तो उनके दिमाग में सबसे पहले यही आता है कि हम अच्छा प्रॉफिट बना लेंगे।
और “अच्छा प्रॉफिट” का मतलब क्या समझते हैं?

आज स्टार्ट किया और आज ही ₹20,000 की इनकम हो जाए।
आज ₹1,00,000 लगा दिए तो कल ₹2,00,000 निकल आने चाहिए।

ऐसा नहीं होता है।

ट्रेडिंग एक प्रोसेस है।
इसका एक-एक स्टेप आपको सीखना पड़ता है।
और सीखते समय गलतियाँ होंगी — यह तय है।

उन गलतियों को नोट करना पड़ेगा, समझना पड़ेगा।
कई बार वही गलतियाँ बार-बार रिपीट होती हैं, उन्हें भी पहचानकर सुधारना पड़ेगा।

बिजनेस में जैसे समय, धैर्य और सिस्टम लगता है, वैसे ही ट्रेडिंग में भी लगता है।
जल्दी पैसे की सोच छोड़ो, सही तरीके की सोच अपनाओ। 🔥

v. ट्रेडिंग सीखने से पहले अकाउंटिंग सीखो 📒

ट्रेडिंग शुरू करने से पहले आपको अकाउंटिंग समझनी पड़ेगी।

अकाउंटिंग का मतलब क्या?
सीधी बात — बैठकर साफ कैलकुलेशन करो।

मेरे पास खुद का कितना पैसा है?
घर वाले कितना सपोर्ट देंगे?
और अगर नुकसान हुआ तो आखिर तक कितना झेल सकता हूँ?

यह सब पहले क्लियर होना चाहिए।

अब बात आती है पहले ट्रेड की।
ट्रेड का मतलब यह नहीं है कि शुरुआत में ही बड़ा अमाउंट लगा दो।

मान लो आप सीख रहे हो और आपने तय किया कि 6 महीने तक सीखना है।
अगर आपके पास ₹50,000 है, तो पूरे ₹50,000 एक साथ दांव पर नहीं लगाने हैं।

उसे 6 महीने में डिवाइड करो।
जो अमाउंट एक महीने के हिसाब से बनता है, उसी लिमिट में ट्रेड करो।

सीखने का फेज है तो पैसा बचाना भी उतना ही ज़रूरी है।
पहला काम कमाना नहीं, टिकना है। 🔥

vi. ट्रेडिंग सीखने के लिए उधार मत लो 🚫

ट्रेडिंग सीखने के नाम पर कभी भी किसी से उधार मत लो।

अक्सर लोग कहते हैं — “हम ट्रेडिंग करेंगे, ₹50,000 उधार दे दो।”
फिर दोस्त से मांगते हैं, घर वालों से मांगते हैं, रिश्तेदारों से मांगते हैं।

यह बिल्कुल गलत तरीका है।

अगर आपके पास खुद का कमाया हुआ पैसा नहीं है,
और आप किसी और का पैसा लगाकर ट्रेडिंग कर रहे हो —
जिसे बाद में लौटाना भी है — तो ट्रेडिंग शुरू ही मत करो।

ट्रेडिंग तभी शुरू करनी चाहिए जब पैसा आपका अपना हो,
या ऐसा पैसा हो जिस पर कोई दबाव न हो,
कोई डर न हो, कोई जल्दबाज़ी न हो।

क्योंकि जब पैसा उधार का होता है,
तो दिमाग पर दबाव रहता है।
और दबाव में लिए गए फैसले ज़्यादातर गलत होते हैं।

इसी चक्कर में लोग नुकसान करते हैं,
फिर EMI शुरू होती है,
फिर कर्ज बढ़ता है,
और धीरे-धीरे कर्ज के जाल में फंस जाते हैं।

इसलिए साफ नियम रखो —
उधार लेकर ट्रेडिंग नहीं।
पहले खुद को मजबूत बनाओ, फिर मार्केट में जाओ। 🔥

1 thought on “ट्रेडिंग सीखने से पहले 6 बातों का ध्यान रखो | StockFun”

  1. Pingback: ट्रेडिंग की सच्चाई: इंस्टाग्राम रील की खतरनाक हाइप - StockFun

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top