Trading में 99% लोग चार्ट, इंडिकेटर और टिप्स के पीछे भागते हैं, लेकिन Trading मैं मनी मैनेजमेंट करना भूल जाते हैं
अगर आपने कभी भी शॉर्ट टर्म प्राइस मूवमेंट में जल्दी पैसा बनाने की कोशिश की है, तो आपको समझना चाहिए कि बिना सिस्टम के ट्रेडिंग, जुए से ज्यादा अलग नहीं होती। 🎯
अब समझते हैं वो 5 बड़ी गलतियाँ जो 99% लोग करते हैं — और जिनकी वजह से उनका अकाउंट धीरे-धीरे खत्म हो जाता है।

1️⃣ Trading Capital और Risk Capital में फर्क नहीं समझना 💰
सबसे बड़ी गलती – लोग पूरा पैसा ट्रेडिंग में लगा देते हैं।
गलत तरीका ❌
EMI वाला पैसा ट्रेडिंग में डाल देना
कोई भी किस्त चल रही हो उसका पैसा आपके पास रखा हुआ हो, उस पैसा को कभी मत ट्रेडिंग में डालना क्योंकि लॉस का चांस सबसे ज्यादा इन्हीं पैसा में होता है क्योंकि हमारा दिमाग इस पैसा को कंट्रोल नहीं कर सकता है
इमरजेंसी फंड को ट्रेडिंग अकाउंट में डालना
‘इमरजेंसी फंड’ जो बीमारी या तत्काल जरूरत के लिए होती है तो उन पैसा को भी ट्रेडिंग अकाउंट में कभी नहीं डालना चाहिए क्युकि एक इमरजेंसी फिर से लोन के जाल शुरू करवा देती है जो आपको सबसे अधिक तकलीफ देता है क्युकि ‘इमरजेंसी फंड’ हर बार बनना आसन नहीं होता हैं।
उधार लेकर ट्रेडिंग करना
उधार लेकर कभी ट्रेडिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि उधर एक ऐसा जाल है जो धीरे-धीरे कसता जाता है लेकिन बहुत जोर से कसता है यह भी पैसा काफी डेंजर होता है ट्रेडिंग में, यही से लोन और एमी की कहनी शुरू हो जाती हैं।
सही तरीका ✅
सिर्फ वही पैसा लगाएँ जिसे खोने पर आपकी लाइफ प्रभावित न हो
ट्रेडिंग में सिर्फ वही पैसा लगाना चाहिए जो आपको होने वाले नुकसान से भी कोई दिक्कत ना दे, आपकी लाइफ प्रभावित ना हो, और आपकी पर्सनल लाइफ में कोई प्रॉब्लम ना हो। इसे फ्री मनी भी कहते है।
ट्रेडिंग कैपिटल = Risk Capital
1–2% Rule अपनाएँ 📊
एक ट्रेड में कुल कैपिटल का 1-2% से ज्यादा रिस्क न लें।
उदाहरण:
100000 कैपिटल है तो एक ट्रेड में ज्यादा से ज्यादा 1000–2000 रुपये तक का ही रिस्क लें।
अगर आपका स्टॉप लॉस हिट होता है, तो आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा और आप लंबे समय तक गेम में बने रहेंगे। 🎯
यही असली मनी मैनेजमेंट है — कमाओ धीरे, लेकिन टिके रहो लंबे समय तक। 📈
2️⃣ Stop Loss को दुश्मन समझना 🚫
Stop Loss से कोई नुकसान नहीं है, बल्कि यह आपकी सुरक्षा है।
99% लोग क्या करते हैं?
99% लोग कई बार SL (Stop Loss) हटा देते हैं क्योंकि उनको आस होता हैं मार्केट रिवर्स करेगा और मेरा फायदा होगा, यही आस में मार्किट में खुले possition में बेठे रहते हे।
Averaging करते हैं
SL हटाते है और Averaging के ऊपर Averaging करते है, जैसे लॉस जहां कम हो रहा था वहां ज्यादा होना स्टार्ट हो जाता है।
उदाहरण :
मान लीजिए आपका कुल कैपिटल 1,00,000 रुपये है।
आपने 500 रुपये पर कोई शेयर खरीदा।
आपने 480 का Stop Loss लगाया — यानी प्रति शेयर 20 रुपये का रिस्क।
- अगर आपने 100 शेयर खरीदे हैं,
- तो कुल रिस्क = 20 × 100 = 2000 रुपये।
- यानी सिर्फ 2% रिस्क — जो सही मनी मैनेजमेंट है। ✅
लेकिन अब गलती कहाँ होती है?
- प्राइस 480 आता है — आपने SL हटा दिया क्योंकि लगा मार्केट रिवर्स करेगा।
- प्राइस 470 आता है — आपने Averaging कर ली।
- प्राइस 450 आता है — आपने फिर Averaging कर ली।
अब आपका छोटा सा 2000 रुपये का लॉस बढ़कर 15000–25000 रुपये तक पहुंच सकता है। 📉
1 लाख का अकाउंट अब 75–85 हजार पर आ सकता है — सिर्फ एक गलत फैसले की वजह से।
याद रखिए 🎯
Stop Loss छोटा नुकसान देता है,
लेकिन SL हटाना अकाउंट को बड़ा नुकसान देता है।
Loss को “Investment” बना देते हैं
कई बार लोग बोलते हैं की मार्केट में गंवाओ के नहीं तो सीखोगे कैसे लेकिन वही मार्केट आपका fees इतना ले लेता है जितना नहीं लेने का होता है
सही Money Management Strategy:
- हर ट्रेड में पहले Risk तय करें, Profit बाद में
- Risk:Reward Ratio कम से कम 1:2 रखें
- Pre-defined Stop Loss लगाएँ
3️⃣ Overtrading: ज्यादा ट्रेड = ज्यादा नुकसान
नए ट्रेडर्स सोचते हैं कि: “ज्यादा ट्रेड करूंगा तो ज्यादा कमाऊंगा” लेकिन असल में इसका उल्टा होता हैं
Brokerage बढ़ती है
अगर कोई दिन में एक ट्रेड करता है तो उसे एक ट्रेड का फीस देना पड़ता है लेकिन कोई दिन में 10 ट्रेड करता है तो उसे 10 ट्रेड का फीस देना पड़ता है जितना अधिक ट्रेड उतना दिमाग खराब होता हैं
Emotional trading शुरू होती है
जो एक दिन में अधिक ट्रेड करता है उसमें ऑटोमेटिक इमोशंस ट्रेडिंग स्टार्ट हो जाता है जो लॉजिक से कम और बिना लॉजिक से ज्यादा चलता है, Focus खत्म हो जाता है
Beginner trading strategy
- दिन में 1 से 2 हाई-प्रोबेबिलिटी ट्रेड करे इससे अधिक बिल्कुल नहीं
- Daily Loss Limit तय होना चाहिए बिना ट्रेडिंग लॉस लिमिट का ट्रेड बिल्कुल ना करें
- Trading एक बिज़नेस है इसे टाइमपास बिल्कुल ना सोचे
- ट्रेडिंग को बिल्कुल मजे के लिए ना करे
4️⃣ Profit को Protect न करना 💸
99% लोग Profit Book नहीं करते, मार्केट और बढ़ेगा और बढ़ेगा और बढ़ेगा यह सोचते रहते हैं
टारगेट होना चाहिए
ट्रेडिंग में टारगेट होना चाहिए कि मुझे कितना लॉस रखना है और कितना प्रॉफिट करना है ‘प्रॉफिट का टारगेट होना चाहिए’
“थोड़ा और बढ़ेगा…”
थोड़ा और बढ़ेगा के चक्कर में मत पड़ना, टारगेट पूरा ट्रैड कट
“आज jackpot लगेगा”
आज जैकपोट लगेगा कल से ट्रेडिंग बंद, यह भी मत सोचना, क्योंकि जैकपोट उसी का लगता है जो मार्केट में लगातार बने रहता है
Professional Traders क्या करते हैं?
- Partial Profit Booking
- Trailing Stop Loss
- Capital Protection First
5️⃣ Emotional Money Management – सबसे बड़ा दुश्मन 😵💫
Fear और Greed ही 99% अकाउंट खत्म करते हैं।
Loss के बाद Revenge Trading
लॉस आज ही कवर करना है यह मत सोचना क्योंकि दिमाग आज में अधिक खराब होता है तो बदले की भावना और अधिक लॉस करवाता है
Profit के बाद Overconfidence
प्रॉफिट के बाद अगर Overconfidence मत होना क्योंकि प्रॉफिट होने के बाद कई लोगों का दिमाग काम नहीं करता है ‘दोस्त को बुलाओ पार्टी दो, सारे लोगों को बुलाकर डंका पिटवा दो’
Social Media Tips
सोशल मीडिया टिप्स पर बिल्कुल भरोसा मत करना क्योंकि जब टिप्स मिलती है तो मार्केट कई गुना ऊपर या निचे जा चूका होती है, और यही टिप्स इंसान को सबसे ज्यादा लॉस करवाती है, अपने दम पर ट्रेडिंग करो नहीं तो इसे भूल जावो
Correct Trading Mindset
ट्रेडिंग में सबसे अच्छा माइंडसेट उसी का होता है जो पहले प्लान बनाता है फिर उसको एग्जीक्यूट करता है और उस प्लान पर टिके रहता है और वह धीरे-धीरे प्रॉफिट में करता है
Pingback: ट्रेडिंग की सच्चाई: इंस्टाग्राम रील की खतरनाक हाइप - StockFun