ट्रेडिंग का असली गेम: लीवरेज से नुकसान तक और ‘फ्री’ का सच

ट्रेडिंग का लीवरेज = उधार का पैसा + असली नुकसान 📈

📈 ट्रेडिंग में लीवरेज क्या है?

ब्रोकर आपको आपके पैसे के मुकाबले कई गुना पोज़िशन लेने देता है। यानि अपनी औकात के बाहर जो ट्रेडिंग करने देता है उसी को ट्रेडिंग का लीवरेज कहते है?
असल में यह जुआ के बोनोस की तरह ही लगभग होता है आपके पास पैसा ना भी हो तो भी आप ज्यादा बड़ा पोज़िशन लेकर ट्रेड कर सको।

⚠️ बड़ा पोज़िशन लेने का असली नुकसान

बड़ा पोज़िशन लेने का फायदा यह नहीं है कि आप उससे पैसा कमा लो। सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि बड़ा पोज़िशन आपके सामान्य लायक नहीं बनता है, आप उसे संभाल नहीं पाते हो। और कोई भी चीज अगर अपनी औकात से बाहर हो जाती है, तो वह दिमाग खराब कर देती है।

💸 लीवरेज मतलब उधार का पैसा

लीवरेज एक तरह का मान लो उधार का पैसा है। अगर सही से आप प्रॉफिट कर गए, तब तो आप 1000 डालकर 10000 भी कमा सकते हैं, अगर लीवरेज ज्यादा हो तो। और अगर सही से नहीं चला, तो यह मुसीबत खड़ी कर देता है।

ट्रेडिंग की असली सच्चाई और रिस्क ✅

मार्केट और रिस्क मैनेजमेंट

लीवरेज में मार्केट खुला होता है और आप कभी भी स्टॉप-लॉस लगा सकते हो, कभी भी पोज़िशन रख सकते हो। रिस्क मैनेजमेंट आपके हाथ में होता है। लेकिन रिस्क मैनेज हो, चाहे कुछ भी हो — एक सिंपल सा रूल है: जो पैसा मेरा नहीं है, वह मेरा नहीं है।

लीवरेज मतलब उधार का पैसा

लीवरेज का पैसा एक तरह से मेरा नहीं होता, वह उधार का पैसा होता है। और उधार का पैसा किसी का भी हो, वह दिमाग को चोट पहुंचाता है। वह हमेशा इंसान को प्रेशर देता है। और प्रेशर सही से ट्रेडिंग करने नहीं देता है।

टर्म्स एंड कंडीशन की सच्चाई

लीवरेज का काम भी टर्म्स एंड कंडीशन पर ही चलता है। वहां पर भी लगभग वही जुआ के बोनस की तरह प्रॉब्लम आती है, थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे अलग-अलग कंडीशन होती हैं, लेकिन 100% यह पैसा सीधा-सादा नहीं होता।

असली कंट्रोल आपके हाथ में

ट्रेडिंग के लीवरेज को कंट्रोल करना आपके हाथ में होता है। अगर आप चाहो तो उसे कंट्रोल कर सकते हो, अगर आप चाहो तो कंट्रोल नहीं भी कर सकते हो। यह पूरी तरह आपके ऊपर डिपेंड करता है।
इसलिए मैं बोल रहा हूं कि लीवरेज जुआ के बोनस से थोड़ा अच्छा है, लेकिन बहुत अच्छा नहीं है। यह भी दोधारी तलवार है। ⚔️

नुकसान की सच्चाई: सही जानकारी क्यों जरूरी है? 💯

📈 नुकसान की गहराई

लीवरेज में भी ऐसा होता है। कई बार इंसान को लीवरेज का मतलब भी पता नहीं होता, लेकिन वह लीवरेज लेकर ट्रेडिंग करता है। लीवरेज लेकर ट्रेडिंग करना कोई गुनाह नहीं है, लेकिन उसके बारे में आपको पता नहीं होना — यह बहुत बड़ी प्रॉब्लम है।

📚 जानकारी क्यों जरूरी है

लीवरेज के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। तभी लीवरेज की ट्रेडिंग ठीक मानी जाती है। सबसे पहले उसके टर्म्स एंड कंडीशन पूरी तरह पता होने चाहिए — क्या-क्या चाहिए, क्या-क्या नहीं चाहिए, मैं कितना फंस सकता हूं, कितना नहीं फंस सकता हूं, अगर मैं हार गया तो मेरे साथ क्या-क्या घटना घट सकती है और क्या नहीं।

📝 समझना और लिखना जरूरी

लीवरेज ट्रेडिंग में ही नहीं नर्मल ट्रेडिंग में भी केसे ट्रेडिंग कर रहे हो और क्यों कर रहे हो, उसे लिखना पड़ेगा, देखना पड़ेगा और समझना पड़ेगा। नहीं तो ट्रेडिंग की दुनिया में खो जावोगे कभी समझ ही नहीं आएगा

‘फ्री’ का सच: फायदा किसका होता है? ✅

💰 फायदा किसका है?

देखो, आज की दुनिया में कोई भी कंपनी, कोई भी व्यक्ति, कोई भी दोस्त बिना फायदा के कुछ नहीं देता। तो इसका मतलब क्या है? उनको तुम्हारे पैसे से फायदा हो रहा है।
इसलिए मैं बोलता हूं, चाहे लीवरेज की ट्रेडिंग हो, या जुआ का बोनस हो, या कोई भी चीज हो — सबसे पहले उसकी प्रॉब्लम को समझो। यह मुझे दिया क्यों जा रहा है?

❓ “फ्री” का असली सवाल

तो सवाल यह है कि इतना बड़ा “फ्री” पोज़िशन साइज क्यों दिया जा रहा है? सवाल तो बनता है ना?
इसलिए सबसे पहले लीवरेज के बारे में पूरी जानकारी रखनी पड़ेगी — टर्म्स एंड कंडीशन से लेकर इसके हर एंगल तक।

⚖️ तुलना और सच

मैं यह नहीं बोल रहा हूं कि लीवरेज खराब है या लीवरेज नहीं लेना चाहिए। लीवरेज जुआ के बोनस से थोड़ा अच्छा है, लेकिन ऐसा नहीं मान सकते कि यह कोई बहुत अलग चीज है।
क्योंकि यह भी एक तरह का उधार का पैसा है, और उधार का पैसा कभी सुकून नहीं देता। 💸

📊 रिकॉर्ड रखने की ताकत

और अगर आप लीवरेज ट्रेडिंग करते हो, तो सबसे पहले उसका रिकॉर्ड हर दिन का रखो। डाटा रखने का मतलब है —
मैं क्यों हारा?
क्या मेरा स्टॉप-लॉस लगा था?
किस वजह से हुआ?
उस वक्त मेरी सोच कैसी चल रही थी?

यह सब लिखो। तब एक समय बाद आपको समझ में आएगा कि कहां बड़ा झोल है। और नहीं रखोगे तो जिंदिगी भर कंपनी को गाली देते रह जावोगे 📊

जीत की हकीकत: पैसा आखिर घूमता कैसे है? 💰

📈 जीत की हकीकत

लीवरेज में मान लो कि 90% लोग लॉन्ग टर्म में हारते हैं। शॉर्ट टर्म में भी हार और जीत होती है। यहां पर भी 100% जीत नहीं है, और 100% हार भी कभी नहीं होती है।
यहां भी लॉन्ग टर्म में बहुत लोग हारते हैं। शॉर्ट टर्म में भी लोग हारते-जीतते रहते हैं, घूमते रहते हैं, और कई लोग लंबे समय तक लगे रहते हैं।

💰 पैसा घूमता कैसे है?

ऐसा क्यों? क्योंकि मार्केट में जो पैसा घूम रहा है, वह आपका और मेरा ही पैसा है। उसी पैसे से कंपनी अपनी कमाई करती है। तो सिंपल सा लॉजिक है — पैसा किसी न किसी के हाथ में जाएगा ही।
इसका मॉडल ऐसा बनाया गया है कि कोई हारेगा, कोई जीतेगा, और बीच में कंपनी अपना कमाई करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top