ट्रेडिंग में Leverage (लिवरेज) का नाम अगर यूट्यूब में सर्च करोगे तो भरा पड़ा है। क्यों? क्योंकि यह सुनने में इतना मीठा लगता है कि मानो ये लिवरेज नहीं है ये मेरा ही पैसा है। “कम पैसा में बड़ा पोजीशन साइज लेना”—इसे ही बोलते हैं लिवरेज।
लिवरेज को अगर ध्यान से देखोगे तो यह बिल्कुल जुआ की बोनस की तरह काम करता है। सिंपल भाषा में समझो तो जुआ का बोनस ही ट्रेडिंग का लिवरेज है—सिर्फ नाम अलग-अलग है, काम लगभग-लगभग बराबर है।
1️⃣ Leverage Trading: छोटा मूव = बड़ा नुकसान ✅
लिवरेज लेकर ट्रेडिंग करना सुनने में बहुत आसान लगता है, लेकिन यह होता नहीं है। जब भी हम लिवरेज लेते हैं, तो रिस्क हमारे खुद के पैसे पर ही होता है—बस दिखने में थोड़ा अलग होता है।
जैसे मान लेते हैं मेरा कैपिटल ₹10,000 है और मैंने उसमें 10x का लिवरेज लिया। तो अब मेरा पोजीशन साइज हो गया ₹1,00,000। जबकि मेरे पास असल में ₹1,00,000 नहीं है।
अब मैं ट्रेडिंग कैसे करूँगा? ₹1,00,000 से।
मतलब जो मेरा “कैपिटल” दिख रहा है, वह मेरा असली कैपिटल नहीं है।
अब अगर मैं ₹1,00,000 के हिसाब से ट्रेड करूँ, तो प्रॉफिट भी ₹1,00,000 के हिसाब से होगा और लॉस भी ₹1,00,000 के हिसाब से होगा।
अगर मार्केट सिर्फ 1% भी उल्टा चला गया, तो ₹1,00,000 का 1% = ₹1,000 का नुकसान।
मतलब आपके असली ₹10,000 में से सीधे 10% खत्म।
छोटा सा मूव… और बड़ा नुकसान।
लिवरेज में फायदा बड़ा दिखता है, लेकिन नुकसान उससे भी ज्यादा खतरनाक होता है।
उद्धरण- 10x Leverage का असली खेल 📉
मान लेते हैं:
आपका असली कैपिटल = ₹10,000
आपने लिया 10x लिवरेज
पोजीशन साइज = ₹1,00,000
अब आप मार्केट में ₹1,00,000 से खेल रहे हो…
लेकिन असली पैसा आपका सिर्फ ₹10,000 है।
🔻 अगर मार्केट 1% नीचे गया
1% of ₹1,00,000 = ₹1,000 नुकसान
₹1,000 का नुकसान आपके असली ₹10,000 पर कितना हुआ?
👉 10% सीधा कैपिटल में गया
🔻 अगर मार्केट सिर्फ 5% नीचे गया
5% of ₹1,00,000 = ₹5,000 नुकसान
👉 आपके असली पैसे का 50% खत्म
🔻 अगर मार्केट 10% नीचे गया
10% of ₹1,00,000 = ₹10,000 नुकसान
👉 आपका पूरा कैपिटल साफ (Liquidation 💀)
🔥 Margin Call का खतरा – “पैसा भर दो, वरना पोजीशन काट देंगे!”
मार्जिन लेकर अगर ट्रेडिंग करोगे, तो सबसे खतरनाक चीज़ होती है — मार्जिन कॉल।
मार्जिन एक तरफ से उधार होता है, और उधार में लिया हुआ पैसा इंसान को अक्सर गड्ढे में ही गिराता है।
कैसे?
आपने अगर स्टॉक या ETF (Exchange Traded Fund) को गिरवी रखकर मार्जिन लिया। मतलब जो आपने गिरवी रखा, वह ब्रोकरेज के पास चला गया सुरक्षा के रूप में। अब आपने उस मार्जिन से बड़ा पोजीशन ले लिया।
अब अगर मार्केट आपके खिलाफ चला गया और आपका मार्जिन कम होने लगा, तो एक समय ऐसा आएगा जब ब्रोकरेज आपको कॉल करेगा —
“पैसा भर दो, वरना पोजीशन काट देंगे।”
इसे ही कहते हैं मार्जिन कॉल।
अगर आप समय पर पैसा नहीं भर पाए, तो ब्रोकरेज जबरदस्ती आपका पोजीशन काट देता है। और यह हमेशा अच्छे समय में नहीं आता…
मार्जिन कॉल अक्सर बुरे वक्त में ही आता है — जब मार्केट तेजी से गिर रहा होता है, दिमाग पहले से तनाव में होता है, और आपके पास तुरंत पैसा डालने की सुविधा नहीं होती।
यही मार्जिन की असली सच्चाई है।
प्रॉफिट में सब अच्छा लगता है…
लेकिन जब नुकसान शुरू होता है, तो मार्जिन कॉल सबसे बड़ा झटका बन जाता है।
Leverage Trading: जुआ जैसा खेल? सबसे बड़ा साइकोलॉजी ट्रैप!
लिवरेज जुआ के बोनस की तरह होता है। जब आप लिवरेज लेते हो, तो आप पूरी तरह अपने पैसे से ट्रेडिंग नहीं कर रहे होते।
मान लो आपने दूसरे का पैसा लिया और उससे ट्रेडिंग कर रहे हो। या यूँ समझ लो कि आपने उधार लेकर ट्रेडिंग शुरू की।
और ट्रेडिंग की दुनिया में एक सख्त रूल है — अपने खुद के पैसे से ट्रेडिंग करो।
जब हम दूसरे का पैसा लेते हैं ना, तो कंट्रोल उतना नहीं रह पाता। इंसान भावना में बह जाता है।
कभी मन करता है — “भाई रहने देते हैं पोजीशन को।”
कभी मन करता है — “अभी निकाल लेंगे तो पैसा कहाँ से चुकाऊँगा?”
तेज बाजार में लिवरेज के साथ सबसे ज्यादा नुकसान होता है।
ऊपर-नीचे की तेज चाल में दिमाग और ज्यादा हिल जाता है।
इसमें भावनाओं को नियंत्रित करना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
इसलिए लिवरेज सबसे ज्यादा साइकोलॉजी पर असर करता है।
4️⃣ 10x Leverage की एक गलती और पूरा कैपिटल साफ!
बिना लिवरेज के ट्रेडिंग में 5–10% लॉस हो सकता है। लेकिन वही अगर हम 10x या 20x भी लिवरेज लेकर ट्रेडिंग करते हैं, तो यह हमारे पूरे कैपिटल को साफ कर सकती है।
लिवरेज में पैसा मोटा कर दिया जाता है, लेकिन उसके साथ-साथ लॉस की क्षमता को भी बढ़ा दिया जाता है और प्रॉफिट की क्षमता को भी बढ़ा दिया जाता है।
लेकिन मैं बोल रहा हूँ — जब मेरे पास पैसा है ही नहीं, तो हम लिवरेज क्यों लें?
लिवरेज मेरा काम नहीं है।
लिवरेज उसके लिए ठीक है जिसके पास पहले से अच्छा बैंक बैलेंस हो, उसके लिए शायद इतनी दिक्कत नहीं है। लेकिन जिसके पास बैंक बैलेंस नहीं है, उसके लिए यह बहुत खराब चीज है।
ऐसा मान सकते हो कि लिवरेज दोधारी तलवार है।
अगर सही से चलाते हो तो काम करती है, लेकिन उसकी भी कुछ कंडीशन है — यह किसके लिए काम करेगी, किसके लिए नहीं करेगी।
अगर सही से तलवार चलाते हो तो लिवरेज काम की चीज है।
नहीं सही से चलाते हो तो यह सबसे घातक साबित हो सकती है।
आप ही की तलवार आपको ही काट देगी।
5️⃣ Leverage में Compounding का उल्टा असर
लिवरेज कंपाउंडिंग का दूसरा तरह से चलता है। यह जिस तरह से आपके प्रॉफिट को बढ़ाता है, उसी तरह से यह लॉस को भी कंपाउंडिंग करता है।
मान लेते हैं आप ₹100 कमा रहे थे बिना लिवरेज के।
अब आप लिवरेज लेकर वही ट्रेड से ₹1000 कमा रहे हैं।
अगर आपका ₹100 लॉस हो रहा था, लेकिन जैसे ही आपने लिवरेज लिया, अब आपका ₹1000 का लॉस स्टार्ट होगा।
सबसे बड़ा इसका पॉइंट क्या है पता है?
पॉइंट यह है कि पैसा मेरा है ही नहीं।
₹1000 का जो लॉस मैं ले रहा हूँ, क्या वह पैसा मेरा है?
मेरा तो लॉस लेने की एक्चुअल ताकत ₹100 की है ना।
यही तो असली प्रॉब्लम है यहाँ पर।
यहाँ पर कंपाउंडिंग उल्टा काम करता है।
जिस तरह से आपका पैसा बढ़ा, उसी तरह से उसी रफ्तार से नीचे भी गिरता है।
6️⃣ मैं संभाल लूंगा – Leverage Trading का सबसे बड़ा भ्रम
कोई-कोई व्यक्ति सोचता है — बस मेरा प्रॉफिट हो जाए।
लेकिन वह एक बार भी मुड़कर नहीं देखता कि प्रॉफिट के साथ ट्रेडिंग में नुकसान भी होता है।
इस दुनिया में जितने भी लोग हैं, जितने भी यूट्यूबर हैं, लगभग हर कोई प्रॉफिट दिखाता है — नुकसान नहीं दिखाता।
तो इससे दिमाग में बैठ जाता है कि हर किसी का प्रॉफिट होता है।
बोलने से दिमाग नहीं सुनता।
दिमाग सुनता है केवल ठोकरें खाने से।
अब दिमाग को पता है कि भाई प्रॉफिट कमाया जा सकता है।
अब वह लॉस को इग्नोर करता है।
सोचता है — अगर पोजीशन ज्यादा भी फँस गई, प्रॉब्लम भी हो गई, तो एवरेज करके संभाल लेंगे… या किसी तरह मैनेज कर लेंगे।
लेकिन लिवरेज का पूरा सिस्टम एक बार कॉपी में लिखकर, सामने बैठकर समझो — तो आपको समझ में आएगा कि पूरा प्लान बहुत खतरनाक होता है।
लिवरेज जितना मोटिवेशन देता है, उससे ज्यादा तेजी से कैलकुलेशन बिगाड़ देता है।
अगर बैठकर धीरे-धीरे दिमाग से समझने की कोशिश करोगे, तो समझ में आएगा कि यूट्यूब में जो लिवरेज दिखाया जाता है, जो 100x का मोटिवेशन दिया जाता है —
वह सिर्फ आपको ट्रेडिंग में बनाए रखने के लिए दिया जाता है।
7️⃣ ट्रेडिंग में असली प्रॉफिट किसका होता है? Trader या Broker?
जितना आप लिवरेज लेकर ट्रेडिंग करोगे, जितना आप अपनी औकात के बाहर ट्रेडिंग करोगे, उतना आपके लॉस का चांस बढ़ेगा।
और उतना ही ब्रोकर को ज्यादा पैसा मिलेगा।
क्योंकि हर ट्रेड पर ब्रोकरेज, फीस, चार्जेस लगते हैं। आप ज्यादा ट्रेड करोगे, बड़ा पोजीशन लोगे, ज्यादा लिवरेज लोगे — तो उनका रेवेन्यू बढ़ेगा।
उतना ही यूट्यूब के इन्फ्लुएंसर को भी फायदा होगा।
क्योंकि कई बार जो आप ब्रोकर में अकाउंट खोलते हो, जो ट्रेड करते हो, उसका रिफरल या प्रमोशनल फायदा भी उन्हें मिलता है।
इसलिए कुछ यूट्यूब इन्फ्लुएंसर आपको ज्यादा इंप्रेस करते हैं, ज्यादा मोटिवेशन देते हैं, 100x–200x का लिवरेज दिखाते हैं — ताकि आप ट्रेडिंग में एक्टिव रहो।
जितना आप एक्टिव, उतना सिस्टम का फायदा।
सीधी बात —
ट्रेडिंग में बिना सोचे-समझे, ज्यादा लिवरेज लेकर कूदने वाला इंसान सबसे ज्यादा रिस्क उठाता है।
और सिस्टम में जो प्लेटफॉर्म चलाते हैं — उनका कमाई का मॉडल आपकी एक्टिविटी पर चलता है।
इसलिए समझदारी यही है कि पहले यह समझो —
आप खेल रहे हो… या आपके साथ खेल हो रहा है।
निष्कर्ष :-
जानते हो… अगर मैं भी बोलना शुरू कर दूँ कि लिवरेज से बहुत फायदा है, डिमैट अकाउंट से यह होता है, मार्जिन ट्रेडिंग खूब करनी चाहिए — तो मेरी इनकम बढ़ जाएगी।
लेकिन जो इंसान सच्चाई बताता है, उसकी इनकम घट जाती है।
फिर भी अगर मैं हजार लोगों को सच्चाई बता पाऊँ — कि लिवरेज जितना मीठा दिखता है उतना सुरक्षित नहीं है, कि मार्जिन ट्रेडिंग हर किसी के लिए नहीं है, कि बड़े प्रॉफिट के पीछे बड़ा रिस्क छुपा होता है —
तो वही असली फायदा है।
प्रॉफिट दिखाना आसान है। रिस्क समझाना मुश्किल है।
लिवरेज ताकत है — लेकिन हर ताकत हर इंसान के लिए नहीं होती।
इसलिए आखिरी बात साफ है —
कम कमाओ, लेकिन टिक कर कमाओ।
धीरे बढ़ो, लेकिन बचे रहो।
Top 5 FAQ :
Q. क्या Leverage Trading सच में फायदेमंद होती है?
उत्तर- हाँ, लेकिन सिर्फ तब जब रिस्क मैनेजमेंट मजबूत हो और कैपिटल मजबूत हो।
Q. 10x Leverage में कितना नुकसान हो सकता है?
उत्तर- अगर आपने ₹10,000 से 10x लिवरेज लेकर ₹1,00,000 का पोजीशन लिया और मार्केट 10% गिर गया — तो आपका पूरा कैपिटल खत्म हो सकता है (Liquidation)। 💀
Q. Margin Call क्या होता है और कब आता है?
उत्तर- जब आपका नुकसान इतना बढ़ जाए कि आपका मार्जिन कम पड़ जाए, तब ब्रोकर आपको पैसा डालने को कहता है।
अगर आपने पैसा नहीं डाला — तो आपका पोजीशन जबरदस्ती काट दिया जाता है। 🚨
Q. Leverage Trading में सबसे बड़ा खतरा क्या है?
उत्तर- साइकोलॉजी। उधार के पैसे से ट्रेडिंग करने पर भावनात्मक नियंत्रण कमजोर हो जाता है।
Q. ट्रेडिंग में असली प्रॉफिट किसका ज्यादा होता है?
उत्तर- जितना ज्यादा आप ट्रेड करेंगे, उतना ज्यादा ब्रोकर फीस कमाएगा।