ट्रेडिंग में कैपिटल खत्म होना कोई असाधारण घटना नहीं है।
यह इतना सामान्य है कि इसे “रिस्क ऑफ द गेम” माना जाता है।
हर दिन हजारों लोग मार्केट में एंट्री लेते हैं —
कुछ सीखने के लिए,
कुछ जल्दी पैसा कमाने के लिए,
और कुछ सिर्फ उत्साह में।
लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ एक ही चीज़ होती है —
वे रिस्क को कम समझते हैं और रिटर्न को ज्यादा।
1️⃣ शुरुआत छोटे पैसे से होती है 💸
जब लोग ट्रेडिंग की शुरुआत करते हैं, तो उन्हें कम पैसा भी बड़ा लगने लगता है।
अक्सर ऐसा होता है कि इंसान ने अपनी जिंदगी में कभी जल्दी पैसा कमाते हुए नहीं देखा होता। उसने हमेशा अपने आसपास यही देखा होता है कि एक मजदूर पूरे दिन काम करके शाम को ₹500 कमाता है।
लेकिन जब वही इंसान ट्रेडिंग में आता है और उसे ₹500 तुरंत मिल जाते हैं, तो उसे पहला बड़ा झटका लगता है। उसे महसूस होता है कि “भाई साहब, ₹500 कमाने के लिए एक मजदूर पूरा दिन मेहनत करता है, और यहाँ ₹500 तो तुरंत मिल गए।”
यही ₹500 उसके लिए पहला बड़ा अमाउंट बन जाता है।
धीरे-धीरे यह बात उसके दिमाग में बैठने लगती है, और यहीं से उसकी साइकोलॉजी बदलना शुरू हो जाती है। 📈
2️⃣ Margin / Leverage का चक्कर 🔥
अगर लोन का सबसे बड़ा कारण मैं किसी एक चीज़ को मानूँ, तो वह है — मार्जिन।
यूट्यूब पर अगर “मार्जिन” सर्च करोगे, तो इतना मजेदार और आकर्षक कंटेंट मिलेगा कि लगेगा — “भाई साहब, यह पैसा तो मेरा ही है, बस इसे मार्जिन नाम दे दिया गया है।” 😅
लेकिन यहीं असली ट्विस्ट है — यही मार्जिन आपको सबसे पहले लोन की याद दिलाता है।
मार्जिन में हम कम पैसा लगाते हैं, यानी अपनी औकात से बहुत कम पूंजी लगाते हैं, लेकिन ट्रेडिंग एक लाख की करते हैं।
मतलब जो काम एक लाख रुपये में होना चाहिए, वह काम हम ₹10,000 में करने की कोशिश करते हैं।
इसी को मार्जिन कहते हैं। 🔥
और यहीं से खेल शुरू होता है — क्योंकि पैसा छोटा होता है, लेकिन जिम्मेदारी बड़ी। 📉
3️⃣ Loss कवर करने के लिए लोन
लोन का सबसे बड़ा कारण, मार्जिन के बाद, लॉस कवर होता है।
मतलब दिमाग कहता है — “अगर आज ट्रेडिंग नहीं की, तो कल शायद मार्केट भाग जाएगा… इसलिए आज ही ट्रेड लेना है।”
इंसान “कल” को छोड़ देता है।
दिमाग टेंशन में होता है, माथा खराब होता है, फिर भी वह ट्रेड लेने के लिए बैठ जाता है।
ट्रेडिंग की सबसे बड़ी खराबी क्या है, पता है?
इंसान अपना मेंटल हेल्थ नहीं देखता।
वह यह देखना भूल जाता है कि अभी मैं सुकून में हूँ या नहीं, मैं शांत हूँ या नहीं।
लेकिन लॉस कवर करने की आग इतनी चढ़ जाती है कि वह सब कुछ छोड़कर सीधे मार्केट में घुस जाता है।
और जानते हो? यही एंट्री सबसे महंगी पड़ती है। 💣
क्योंकि हमें पता ही नहीं होता कि हमारा सही एंट्री पॉइंट कब आएगा।
लेकिन जब एंट्री पॉइंट के लिए इंतजार करना पड़ता है, तो इंसान सोचता है — “छोड़ो, कौन इंतजार करे…” और जल्दबाज़ी में ट्रेड ले लेता है।
यहीं से गलत ट्रेड शुरू होती है।
और यहीं से असली लॉस की शुरुआत होती है। 📉
4️⃣ Overconfidence में Trading 😡
ट्रेडिंग की दुनिया में ओवरकॉन्फिडेंस होना कोई बड़ी बात नहीं है।
खासकर अगर कोई नया (बिगनर) है, तो वह अक्सर ओवरकॉन्फिडेंस में ही रहता है, क्योंकि उसने अभी तक मार्केट की असली सच्चाई देखी नहीं होती। इसमें उसकी पूरी गलती भी नहीं होती।
लेकिन यहीं से सबसे बड़ी समस्या शुरू होती है।
ओवरकॉन्फिडेंस के कारण हम एक ट्रेड के ऊपर दूसरी ट्रेड लेना शुरू कर देते हैं।
जानते हो, ट्रेडिंग के ऊपर ट्रेडिंग करना क्या होता है?
यह एक खराब ट्रेडर की पहचान है।
एक गलत ट्रेड लॉस का कारण बनती है।
और जब लॉस बढ़ने लगता है, तो एक समय ऐसा आता है जब पैसा खत्म होना तय हो जाता है।
जैसे ही पैसा खत्म होता है, उसके बाद इंसान के पास एक ही रास्ता बचता है — शॉर्टकट ढूंढना।
और आज के बाजार में वह शॉर्टकट है — लोन लेना।
घरवालों से पैसा लोगे, तो समय लगेगा।
लेकिन लोन से पैसा लोगे, तो बहुत जल्दी मिल जाएगा।
आज की दुनिया में बिना ज्यादा डॉक्यूमेंट के पर्सनल लोन मिनटों में मिल जाता है।
दो बटन दबाओ — और पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है। 💣💸
और यहीं से असली गिरावट शुरू होती है। 📉
5️⃣ अगर पहले कभी Profit हुआ हो… 💰
बिगनर ट्रेडर की सबसे बड़ी समस्या क्या होती है, जानते हो?
उसे मार्केट की असली सच्चाई पता नहीं होती।
अगर वह पहली बार प्रॉफिट कर ले, या लगातार दो-तीन महीने अच्छा कमा ले, तो उसके दिमाग में एक भ्रम बैठ जाता है —
“मुझे ट्रेडिंग आ गई है… क्योंकि मैं प्रॉफिट कर रहा हूँ।”
और यही सबसे बड़ी गलती होती है। ❌
इसके बाद वह अपना पोजीशन साइज बढ़ाना शुरू कर देता है।
मतलब अगर वह ₹10,000 से ट्रेडिंग कर रहा था, और उसके दिमाग में आ गया कि “मुझे कोई हरा नहीं सकता, मैं लगातार परफेक्ट कर रहा हूँ, मैं सीख चुका हूँ”, तो वह अपनी पोजीशन साइज बढ़ा देता है।
क्यों?
क्योंकि पैसा कमाने की चाह कभी खत्म नहीं होती। 🔥
और यही ट्रेडिंग की दुनिया की सबसे बड़ी समस्या है।
अब समझो खेल कैसे बदलता है —
जब आप ₹10,000 लगा रहे थे, तब ₹1,000 का लॉस हो रहा था।
लेकिन अगर आप ₹1,00,000 लगाओगे, तो वही सेटअप ₹10,000 का लॉस देगा।
मार्केट उसी तरह काम करता है।
लेकिन आपके पास पैसा तो सीमित ही रहेगा।
ऐसा तो नहीं है कि आप 5 दिन में 1 करोड़ कमा लोगे।
यहीं पर असली टेस्ट शुरू होता है —
मार्केट नहीं बदलता, सिर्फ आपका रिस्क बढ़ जाता है। 📉
6️⃣ EMI का प्रेशर ⚠️
और ट्रेड गलत क्यों नहीं होगा, अगर हमने EMI का पैसा जुगाड़ करके ट्रेडिंग शुरू की है?
यहाँ हमारे साथ दो चीजें होती हैं —
पहली, EMI का पैसा लगातार दिमाग पर प्रेशर डालता है कि “इस पैसे में नुकसान नहीं कर सकता।”
दूसरी, EMI याद दिलाती रहती है कि “अगले महीने किस्त जमा करनी है।”
इन दोनों बातों के चलते दिमाग प्रेशर में आ जाता है।
जहाँ ट्रेडिंग में शांत और स्थिर दिमाग चाहिए, वहीं EMI का दबाव हावी हो जाता है।
इसीलिए कहा जाता है —
हमेशा अपने पैसे से ट्रेडिंग कीजिए, उधार या EMI के पैसे से नहीं। 📉
7️⃣ Debt Trap (कर्ज का जाल)
EMI भरने के लिए भी इंसान शॉर्टकट ढूंढने लगता है।
अब अगला शॉर्टकट क्या होता है?
एक लोन को चुकाने के लिए दूसरा लोन लेना।
अगर आप इसे यूट्यूब पर सर्च करोगे, तो यह इतना फेमस और सामान्य दिखाया जाता है कि लगेगा — “भाई साहब, लोन चुकाना तो दुनिया का सबसे आसान काम है।” 😅
लोग मुस्कुराते हुए दूसरा लोन लेते जाते हैं, जैसे सब कंट्रोल में है।
लेकिन उसके बाद जो हमारे साथ होता है, वह किसी और के साथ नहीं होता।
क्योंकि बाहर से सब आसान दिखता है, पर अंदर से कर्ज का जाल धीरे-धीरे कसता जाता है। 📉
बेचारा इंसान फिर ट्रेडिंग और लोन के चक्कर में ऐसा पिस जाता है कि वह जिंदगी भर यह नहीं कह पाता —
“भाई साहब, ट्रेडिंग की दुनिया में आना मेरी सबसे बड़ी गलती थी।”
वह अंदर ही अंदर सब सहता रहता है, लेकिन खुलकर मान नहीं पाता कि कहाँ से शुरुआत हुई थी।
और किसने बोला था💣
F&Q टॉप 5 प्रश्न ❓
Q. लोन का जाल कहाँ से शुरू होता है?
उत्तर- छोटे प्रॉफिट से पैदा हुई बड़े पैसे की जल्दी चाह से।
Q. Margin और Leverage कैसे फँसाते हैं?
उत्तर- Margin trading और Leverage कम पूंजी में बड़ा रिस्क देकर नुकसान कई गुना कर देते हैं।
Q. Loss के बाद सबसे खतरनाक गलती क्या है?
उत्तर- “आज ही रिकवर करना है” सोचकर जल्दबाज़ी में ट्रेड लेना।
Q. EMI क्यों ट्रेडिंग खराब करती है?
उत्तर- उधार या Personal loan का दबाव दिमाग को अस्थिर कर देता है।
Q. Debt Trap कैसे बनता है?
उत्तर- एक कर्ज चुकाने के लिए दूसरा कर्ज लेना ही Debt trap है।